दया करुणी माता शुभांगी देवी एवं श्री रामावतार ब्रह्मजी का 13वां पावन श्रृंगार महोत्सव एवं ज्ञान यज्ञ

वॉयस ऑफ बनारस।

चंदौली, 14 फरवरी – ग्राम फुलवरिया, पोस्ट समुदपुर, जिला चंदौली में दया करणी माता शुभांगी देवी एवं श्री रामावतार ब्रह्मजी का 13वां पावन श्रृंगार महोत्सव एवं ज्ञान यज्ञ भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह पवित्र आयोजन 14 से 17 फरवरी तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएंगे।

जिसका का शुभारंभ 14 फरवरी को भव्य कलश यात्रा से होगा, जो कि ग्राम फुलवरिया बाबा के मंदिर से सुबह 10 बजे बलुआं गंगा घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं द्वारा गंगाजल लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, भजन-कीर्तन, हवन एवं विशेष श्रृंगार पूजन का आयोजन किया जाएगा।

यह महोत्सव ब्रह्म पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है,जिसके मुख्य कार्यकर्ता संजय उपाध्याय डब्लू, मोहनचंद्र उपाध्याय पप्पू उपाध्याय अवधेश उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, मोती उपाध्याय , बवाली उपाध्याय दुर्गेश, आदि प्रमुख है।

इस श्रृंगार महोत्सव एवं ज्ञान यज्ञ महोत्सव इस जिसमें श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आप सहमत है कि महाकुंभ में गैर सनातनियों को खाने पीने की दुकानें नहीं लगाने देना चाहिए

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें