वॉयस ऑफ बनारस।
वाराणसी, 25 जून, 2025: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की संरक्षा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के बिलासपुर-रायपुर खंड के सिलयारी-मांढर स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 403 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत् किया जायेगा।

-
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 28 जून 2025 को निर्धारित मार्ग उस्लापुर – कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडिया, नैनपुर, जबलपुर, कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
-
15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस 28 जून 2025 को निर्धारित मार्ग उस्लापुर – कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नैनपुर,जबलपुर, कटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
पुनर्निर्धारण
- 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 28 जून 2025 को छपरा से 01 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
- यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।